Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आबादी क्षेत्र मे लग रहे मोबाईल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध

Villagers opposed the installation of mobile tower in the populated area

ज्योति यादव डोईवाला: डोईवाला के जोली ग्रांट स्थित कोठारी मोहल्ले में बिना ग्रामीणों की सहमति के निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाने का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध करते हुए टावर केलिए खोदे गए गड्ढे में पत्थर डालकर कंपनी और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि एयरपोर्ट के नजदीक और आबादी क्षेत्र में लग रहे टावर से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी प्रभावित होंगे जबकि क्षेत्र बीमारियों से जूझ रहे लोगों को और अधिक समस्या का सामना भी इस टावर के लगने से होगा।
भाजपा नेता सम्पूर्ण सिंह रावत, कांग्रेस नेता गौरव सिंह और यूकेडी नेता संजय डोभाल ने कहा की अगर यह मोबाइल टावर अन्यत्र स्थापित नही किया तो फिर गांव के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन प्रशासन और टावर कंपनी के खिलाफ होगा

Exit mobile version