Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सड़क ना बनने से नाराज ग्रामीण,झीलवाला रोड पर दिया सांकेतिक धरना

ज्योति यादव,डोईवाला। रानीपोखरी ग्रांट के डांडी की झील वाला रोड पर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की बीती दो जून को ग्रामीणों ने ऋषिकेश उप जिलाअधिकारी को ज्ञापन दिया था जिसमें 10 दिन के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को सांकेतिक धरना दिया और कहा की यदि शीघ्र ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस दौरान महेंद्र भट्ट, राजेश भट्ट, कमल राणा, दीपक डोभाल, हरिप्रसाद रतूड़ी, अनु प्रांगण, रणजीत सिंह, संजय कृषाली, आनंद सिंह रहे।

Exit mobile version