Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पूर्व प्रबंध निदेशक एमडी के खिलाफ विजिलेंस जांच जारी

संवाददाता(देहरादून): जल निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) भजन सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गठित राज्य सतर्कता समिति की बैठक में विजिलेंस जांच की संस्तुति की गई। जलनिगम में करीब दस साल एमडी रहे भजन सिंह के विवादों में घिरने और हाईकोर्ट में बढ़ते मुकदमों के बाद उन्हें पद से हटाकर सलाहकार बना दिया गया था। गत 30 सितंबर को भजन सिंह रिटायर हो गए था।

इससे पूर्व उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप में हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई। इसके चलते भजन सिंह के खिलाफ आईएएस नीरज खैरवाल को जांच सौंपी गई थी। इस बीच अब शासन ने भजन सिंह के खिलाफ लगे आय से अधिक संपत्ति समेत दूसरे विवादों को लेकरजल्द से जल्द जांच विजिलेंस को देने के निर्देश दे दिए। विजिलेंस इंस्पेक्टर तुषार बोरा को जांच अधिकारी बनाया गया है। विजिलेंस से जुड़े अफसरों ने जांच शुरू किए जाने की पुष्टि की।

Exit mobile version