Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Vice President On Haridwar Tour : हरिद्वार दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल और कार्यवाहक सीएम ने किया स्वागत

Vice President On Haridwar Tour

Vice President On Haridwar Tour

Vice President On Haridwar Tour : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का राज्यपाल और पुष्कर धामी ने स्वागत किया। यहां से रवाना होने के बाद वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पहुंच गए हैं।

Vice President On Haridwar Tour : एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

Vice President On Haridwar Tour : विवि की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय आ रहे हैं और विवि की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

Exit mobile version