Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बारत से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कांडा के पास बारत से लौट रहा वाहन जेठाई गांव के पास खाई में गिर गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बारात में बुलाए गए छोलियारों की टीम थी। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया है। दो का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।
बीते गुरुवार बंगचूडी से एक बारात सनगाढ गयी थी। विवाह सम्पन्न बारात वापस घर की ओर लौट रही थी। जिसमे छोलियारो से भरा वाहन यूके 02टीए0878 भी शामिल था। रात्रि करीब साढ़े 9 बजे जब छोलियारो का वाहन जेठाई गंगनाथ मन्दिर के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 17 वर्षीय गोकुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वाहन चालक महेश सिंह की चिकित्सालय पहुँचते ही मौत हो गयी। महेश ग्राम बंगचूडी का निवासी था। इस हादसे में नवीन राम, भगवान सिंह, पंकज कुमार, भूपेश राम, मुकेश बोरा व चंचल राम घायल हो गये। मुकेश बोरा व चंचल राम का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है। अन्य चार को जिला अस्पताल बाग्श्वर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version