Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड के अंडरवर्ल्ड डाॅन को कोरोना पाॅजिटिव

संवाददाता(देहरादून): उत्तराखंड के अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी यानी की प्रकाश पांड में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। क्योंकि उपचार के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की बढ़ गई है। आपको बता दें कि पीपी यानी की प्रकाश पांडे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ कई सालों तक काम कर चुका है। पीपी के एक साथी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रकाश पांडे इस वक्त सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

जानकारी मिली है कि कुख्यात बदमाश प्रकाश पांडे को रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर स्थित बनाई गई अस्थाई जेल पर लाया गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। आपको बता दें कि पीपी उर्फ प्रकाश पांडे हल्द्वानी के काठगोदाम का रहने वाला है। जो हत्या, लूट, डकैती जैसे कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुका है। प्रकाश पांडे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ कई सालों तक काम कर चुका है। इनका खौफ उत्तराखंड से लेकर यूपी तक था। प्रकाश पांडे को पुलिस वियतनाम से गिरफ्तार कर भारत लाई थी जो की आज वो सितारगंज जेल में जीवन कारावास की सजा काट रहा है जो की कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कैदियों के लिए बनाई गई अस्थाई जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्योंकि 2007 में एक बार पेशी के दौरान पीपी फरार हो गया था। इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन औऱ जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ दी है।

 

Exit mobile version