Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्‍तराखंड की बेटी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला टॉप-10 वर्ल्ड सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल|

Urvashi-Rautela

देहरदून:  उत्‍तराखंड की बेटी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हाल ही में टॉप 10 वर्ल्ड सेक्सिएस्ट सुपर मॉडल 2021 की लिस्ट में पहली भारतीय के तौर पर शामिल हुईं है। बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उर्वशी रौतेला ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। उर्वशी के प्रसशंक इसको लेकर बेहद खुश हैं। उर्वशी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिसका नाम वर्ष 2021 के वर्ल्ड टॉप 10 सेक्सिएस्ट सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल हुआ है।

इसके अलावा उर्वशी को और भी कई खिताबों से नवाजा गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी ब्‍यूटीफुट के लिए उर्वशी टॉप में शामिल रही थी। मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द इंटरनेशनल वर्ल्ड, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस इन के लिए उर्वशी का नाम चर्चा में रहा है।  उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि इंटरनेशनल स्‍तर पर इसका चुनाव होता है। जिसमें कई अभिनेत्री, अभिनेताओं को विभिन्‍न वर्गों में उनके प्रदर्शन और फैन फोओ के आधार पर चुना जाता है।

वहीं उन्‍होंने बताया कि उर्वशी की आने वाली फिल्‍मों को लेकर बताया कि एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है। हाल ही में उर्वशी ने फिल्‍म इंस्‍पेक्‍टर अविनाश के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। बताया कि यह वर्ष उर्वशी के लिए शानदार शुरुआत हुई है। उन्होंने वर्ष की शुरुआत में ही तीन फिल्मों की डील एक कंपनी के साथ साइन की है। फिल्म का निर्देशक नीरज पाठक हैं, जिन्‍होंने इससे पहले ‘भैयाजी सुपरहिट’ का निर्देशन किया है।

Exit mobile version