Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने बताया , अगले दो दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम…

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में शनिवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि, पौधारोपण, बागवानी व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं।

Uttarakhand Weather Update : शनिवार को राज्य के अनेक जिलों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को राज्य के अनेक जिलों में बारिश व तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 27 को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Weather Update : एक मार्च से फिर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता

28 को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन एक मार्च से फिर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को भी राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के प्रभावी होने की संभावना दिख रही है।

Exit mobile version