Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया दो सदस्य गिरोह का भंडाफोड़।

Uttarakhand STF busts two-member gang.

देहरादून :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों पर एसटीएफ टीम ने देहरादून के प्रकाश नगर कैंट के एक मकान से आयोजित हो रहे ऑनलाइन आईपीएल पर किए जा रहे सट्टे रैकिट पर देर रात कारवाही की और आशीष आहूजा को गिरफ्तार किया और साथी रिशु जायसवाल की तलाशी की जा रही है।क्राइम स्पॉट पर पांच लाख बासठ हजार साथ में पांच मोबाइल फोन, एलसीडी, सेटअप बॉक्स, इंटरनेट मोडम, सट्टा रजिस्टर जिसमे लाखो का हिसाब दर्ज है, बरामद किया गया है।
इस प्रकार के ऑनलाइन सट्टे रैकेट को 111. कॉम सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।
नौजवान युवाओं को अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर कुछ संगठित लोगो द्वारा रैकेट चलाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय से कारवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए थे,साथ ही नशे के विरुद्ध भी ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट संध्या कौशल।

Exit mobile version