
संवाददाता(देहरादून): राज्य में लंबे अर्से से चली आ रही नेताओं को नगर निगम में बतौर पार्षद नामित करने की प्रक्रिया पर मुहर लग गई है। नगर निगम दून क्षेत्र से 20 व हरिदार से 12 लोगों को सरकार ने निगमो में नामित कर दिया है।
नगर निगम बोर्ड़ बैठको में ये जा सकेंगें हलांकि पूर्व की तरह ही इन्हे कोई विशेष अधिकार नही होगा। क्षेत्र की समस्याओं पर ये ध्यानाकार्षण कर सकेंगें। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसे पार्टी को और मजबूत करने की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। सचिव शैलेश बगोली ने आदेश जारी कर दिया है।
Related posts:
