Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस ने खास अंदाज में दी 40 शहीदों को श्रद्धांजलि !

Uttarakhand Police paid tribute to 40 martyrs in a special way

देहरादून : आज पुलवामा अटैक को दो साल पूरे हो गए हैं। पूरा देश शहीद 40 जवानों को याद कर रहा है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आज भी लोगों के जहन में वो तस्वीरे हैं जब जवानों के अंगे बिखरे पड़े थे। मौके पर हाहाकार मची थी। जवानों घायल थे। किसी का पैर नहीं था तो किसी का हाथ नहीं था। किसी का तो शरीर ही परिजनों को नसीब नहीं हुआ कि वो पूरे पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कर सकें। आज देश भर के लोगों 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को खासा अंदाज में श्रद्धांजलि दी। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस में महिला कांस्टेबल सोनिया जोशी ने शहीद जवानों को लेकर औऱ पुलवामा अटैल को लेकर गाना गया है औऱ दुख जताया है। इस वीडियो को डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड पुलिस के पेज और सोशल मीडिया पर शेयर किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने लिखा कि-

पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की शहादत को नमन। श्रद्धासुमन अर्पित करे तुझे ऐ दिवंगत आत्मा’ आज ही के दिन पुलवामा में शहीद हुए जवानों को समर्पित यह भावगीत उत्तराखंड पुलिस की महिला जवान सोनल जोशी ने गाया है। अपनी क़ुर्बानी से हमें महफ़ूज़ रखने वाले जवानों को हम अपने भाव ही तो अर्पित कर सकते हैं। उन क़ुर्बानियों को नमन

Exit mobile version