Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड मौसम विभाग की प्रचंड ठंड की चेतावनी, कई जिलों में पाला और कोहरे का प्रकोप

coldddn1

देहरादून: हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत प्रदेश भर के जिले शीत लहर समेत प्रचंड ठंड की चपेट में हैं। ठंड से लोगों का बुरा हाल है। उत्तराखंड के कई इलाकों में कोहरा और पाला पड़ रहा है। सुबह और रात में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। कोहरे और पाले से लोगों में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की कारण ठंड और बढ़ गई है। इस ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। कोहरे और पाला पड़ने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की आशंका बीते दिन जताई गई थी। बीते दिन उत्तरकाशी में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कोहरे के कारण धूप कम निकलने की संभावना है। कई जगह शीत लहर चलने और कोल्ड डे कंडीशन रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कोल्ड डे कंडीशन से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है।

Exit mobile version