Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड: जाने 9वी-11वी के छात्र छात्राएं कब तक करा सकते है अपना रजिस्ट्रेशन

संवाददाता(देहरादून): सीबीएसई बोर्ड ने जहां 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड के फाॅर्म भरने की तिथि का ऐलान कर दिया है तो वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए भी आवेदन शुरू कर दिए हैं। देहरादून रीजन के सीबीएसई बोर्ड के निदेशक रणवीर सिंह का कहना है कि 23 सितम्बर से जहां 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और 4 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन होंगे।

बताया कि अगर कोई रजिस्ट्रेशन में देरी करता है तो 300 लेट फीस के साथ 5 नवम्बर से 13 नम्बर तक कर सकता है।
वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के आवेदन भी 23 सितम्बर से शुरू हो गए हैं, जो 15 अक्टूबर तक चलेंगे। अगर कोई देरी से बोर्ड परीक्षा के लिए आवदेन करता है तो 2000 लेट फीस के साथ 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकता है।

Exit mobile version