Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Dehradun – For a long time, the Char Dham Yatra in Uttarakhand has been a topic of discussion. Sometimes the High Court bans the Char Dham Yatra. So sometimes the Uttarakhand government goes against this decision of the High Court. In this sequence, today again the Uttarakhand government has challenged the High Court's decision to ban the Char Dham Yatra. Let us tell you that recently the Uttarakhand government has approached the Supreme Court, the Uttarakhand government says that they have completed all the preparations for the Char Dham Yatra. Let us tell you that the Nainital High Court was banned till July 7, but the government issued the SOP against the court's decision, then by the evening the government has formed its own, canceled the SOP, but on this day once again the government Uturn The decision of the High Court was challenged in the Supreme Court.

देहरादून –लंबे समय से उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है । कभी हाई कोर्ट चार धाम यात्रा पर रोक लगा देती है । तो कभी उत्तराखंड सरकार हाईकोर्ट के इस फैसले के विरुद्ध जाती है । इसी क्रम में आज फिर उत्तराखंड सरकार ने हाई कोर्ट के चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के फैसले को चुनौती दी है ।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है उत्तराखंड सरकार का कहना है कि उन्होंने चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है अंत  यात्रा पर रोक लगाना उचित नहीं है ।

आपको बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट में 7 जुलाई तक रोक लगा दी थी पर सरकार ने कोर्ट के निर्णय खिलाफ एसओपी जारी कर दी,फिर शाम होते होते सरकार अपनी ही बनाई है एसओपी को निरस्त कर दिया लेकिन आज के दिन एक बार फिर सरकार ने यूटर्न मारते हुए हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है।

Exit mobile version