Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड : पूर्व CM हरीश रावत बोले : कोश्यारी गवर्नर कम, BJP के कार्यकर्ता ज्यादा…VIDEO

Uttarakhand: Former CM Harish Rawat said: Koshiyari governor less, BJP workers more… VIDEO
देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल कम और भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।हरीश रावत ने कहा कि अगर किसी पार्टी के कार्यकर्ता को प्लेन नहीं दिया तो उसमें बुरा क्या है। साथ ही कहा कि अगर भगत सिंह कोश्यारी संविधान के हिसाब से काम कर रहे होते तो वो भी संवैधानिक टिप्पणी करते। लेकिन, जिस तरह से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल काम कर रहे हैं। भगत भी उसी राह पर चले हुए हैं और किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल के तौर पर उन्होंने संविधान को किनारे कर किसी ताले में बंद कर दिया है। हरदा केंद्र सरकार भी तंज कसते हुए कहा कि जिस अल्मोरी में राज्यपाल ने संविधान को बंद किया है। उसके लिए ताला केंद्र सरकार ने भेजा होगा। साथ ही कहा कि जिस दिन भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल की तरह काम करना शुरू कर देंगे। उस दिन संविधान के हिसाब से प्रतिक्रिया दे देंगे।
Exit mobile version