Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड हुआ शर्मिंदा, सगे पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म।

uttarakhand-embarrassed-father-rapes-daughter

देहरादून :एक हेवन पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया, पिता के हेवानियता की शिकायत मुनिकिरेती थाना क्षेत्र के कैलाश गेट पुलिस को दी गई, बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया हैं जहां उसका इलाज जारी हैं। मुनिकिरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने बताया की रविवार सुबह एक 4 साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया।घटना के समय उसकी मां आंगन में कपड़े धो रही थी बच्ची की चीख सुनकर जब वह कमरे में आई तो मौके पर आरोपित को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा, पत्नी को देख आरोपित पिता फरार हो गया, घटना की जानकारी मां ने तुरंत पुलिस को दी, पुलिस फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर ढूंढ रही है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची के प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, बच्ची का अभी गहन जांच होना बाकी है।
रिपोर्ट संध्या कौशल।

Exit mobile version