Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड सूचना महानिदेशक ने गाया महाकुंभ का थीम सांग, खूब पसंद कर रहे लोग: देखिये ये वीडियो

उत्तराखंड सूचना महानिदेशक ने गाया महाकुंभ का थीम सांग, खूब पसंद कर रहे लोग: देखिये ये वीडियो

देहरादून: हरिद्वार महाकुंभ 1 अप्रैल से शुरू होगा। उससे पहले महाकुंभ को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाकुंभ का थीम सांग भी जारी कर दिया गया है। थीम सांग सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान ने गाया है। बेहद शानदार म्यूजिक और सुरीली आवाज में गाया गया ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। गाने को अब तक कई लोग अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर चुके हैं। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान जितने बेहतर अधिकारी हैं। उतनी ही शानदार उनकी आवाज भी है। लोगों ने उनकी आवाज को खूब पसंद किया है। अपने गाने के शौक को वो पूरा करते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आईएएस रणवीर सिंह चैहान अक्सर अपनी आवाज में गाने अपलोड करते रहते हैं।

Exit mobile version