Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले|

dehradun police-transfer

देहरादून: पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को कुछ पुलिस अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं| आपको बता दें की प्रमोशन मिलने के बाद इंस्पेक्टर से सीओ बने पुलिस अधिकारियों की तैनाती का इंतजार समाप्त हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के साथ उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन तैनाती पर स्थानान्तरित कर दिया है। साथ ही दो पुलिस उपाधीक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया है।

राजेंद्र सिंह, दलनायक 31 पीएसी से सहायक सेनानायक 31 पीएसी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर। महेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल से जनपद नैनीताल (उच्च न्यायालय, नैनीताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन तैनाती पर स्थानान्तरित किया गया। आशीष भारद्वाज को चमोली से ऊधमसिंहनगर और धन सिंह तोमर को टिहरी गढ़वाल से चमोली भेजा गया है।

Exit mobile version