Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग

देहरादून। उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड आज भंग हो गया है। साथ ही बोर्ड में सचिव पद से दमयंती रावत की भी छुट्टी हो गई है। बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि आज ही नए बोर्ड की भी घोषणा हो सकती है।
हाल ही में शासन ने बोर्ड के पुनर्गठन किया था। इस दौरान शासन ने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं पद से हटाए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे मंत्री हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी आज सचिवालय में मुलाकात हुई। इस दौरान उनके बीच केवल विभागीय काम काज को लेकर बातचीत हुई।

Exit mobile version