Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत…!

ज्योति यादव, जॉलीग्रांट। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि कॉन्ग्रेस द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुंच पाई वहां पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलाई जाएगी।उसी के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों में अलग-अलग समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।


जिसमें पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर से लेकर घर घर तक जाकर राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के महत्व के बारे में आम जनता को बताने का कार्य हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत किया जायेगा उस अभियान से प्रत्येक जन तक पहुँच कर उनको संगठन की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जायेगा ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, सागर मनवाल, करतार नेगी, जयेंद्र रामोला, महेंद्र भट्ट, आशीष राणा, अर्यंद्र शर्म, नीरज त्यागी, करण मेहर आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version