Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र AIIMS से डिस्चार्ज, कुछ दिन दिल्ली स्थित आवास में रहेंगे आइसोलेट

CM TS RAWAT-UTTARAKHAND

देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। फिलहाल वे कुछ समय के लिये नई दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में रहेंगे। आपको बता दें कि 18 दिसंबर को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह अपने आवास में ही आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार आने पर मुख्यमंत्री को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया।

इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर 28 दिसंबर को उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी पत्नी और बेटी को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है। एक दिन पहले उनकी तमाम जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई थीं। उनकी पत्नी और बेटी भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Exit mobile version