Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Uttarakhand Chunav : मतदान करते हुए कांग्रेस नेता ने खींची ईवीएम की तस्वीर, एफआईआर दर्ज

Uttarakhand Chunav

Uttarakhand Chunav

Uttarakhand Chunav : उत्तराखंड में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहीं कांग्रेस के नेता ने मतदान के बाद कुछ ऐसा कर दिया कि हड़कंप मच गया।

Uttarakhand Chunav : फोटो खींची और फेसबुक पर कर दी अपलोड

कांग्रेस नेता नितिन गोला प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। इन्होंने सोमवार को मतदान करते हुए फोटो खींची और फेसबुक पर अपलोड कर दी। जिसके बाद उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली में पहुंची शिकायत , पुलिस ने शुरू की मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Uttarakhand Chunav : एफआईआर दर्ज करने के आदेश

मामले में देहरादून एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर मोबाइल अथवा कैमरे से फोटो खींचने का फोटो वायरल करने वाले के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। कहा कि जिसने भी चुनाव आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध कार्य या उल्लंघन का कार्य किया है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version