Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड: दुकान के अंदर घुसकर मारपीट को दिया अंजाम, बाद में लगाई चौकी के बाहर भीड़

संवाददाता(देहरादून): घण्टाघर से चंद कदमो की दूरी पर स्थित मार्केट में व्यपारी को घुसकर 8-10 लोगो ने बुरी तरह पीट दिया। शहर कोतवाली के पंत रोड स्थित दुुुकान में युवकों ने हमलाकर दिया। इस हमले में बैग मालिक की आंख में चोट आई है। दुकान मालिक के समर्थन में समाज के लोगों ने पुलिस चौकी धारा में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मन्नूगंज निवासी

सुरेंद्र सुखीजा की दर्शनलाल चौक से बुद्धाचौक की ओर आने वाले रास्ते पर बैग की दुकान है। सोमवार की रात आठ बजे सुरेंद्र दुकान पर थे। इसी दौरान पड़ोस की दुकान के संचालक का परिचित युवक वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर युवक की सुरेंद्र से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने परिचितों को बुला लिया। युवकों के समर्थन में आए आठ-दस युवकों ने दुकान में घुसकर सुरेंद्र के साथ मारपीट की। हंगामा होने पर आसपड़ोस के दुकानदारों ने बीच बचावका प्रयास किया। हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए।इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस घटना के बाद सुरेंद्र के पक्षमें समाज के लोग पुलिसचौकी धारा पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में सुरेंद्र की ओर से तहरीर मिली है।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version