[responsivevoice_button=”Hindi Female’]
संवाददाता(देहरादून): विधासभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान सदन के बाहर खूब हंगामा नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस के विधायकों ने धरना दिया तो, दूसरी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। विधानसभा की तरफ बढ़ रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।
इस दौरान पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसान बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे। आप ने किसान बिल को काला कानून करार दिया। काफी देर तक पुलिस के साथी उलझने के बाद आप कार्यकर्ता बैरीकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
