Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड: 20 वर्षीय बालक ने लगा ली फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

संवाददाता (देहरादून):  यू तो आए दिन फांसी के तख्ते पर लाखों लोग झूल जाते है कारण कोई भी स्पष्ट न होने पर अक्सर कैस और भी ज्यादा उलझ जाता है। ठीक उसी प्रकार लोग दिन प्रतिदिन क्यो मरते है कोई वजह तो जरूर होती है। कोई बेरोजगारी के वजह से फांसी के तख्ते में झूल जाता है तो कोई अपनी प्रेम रासलीला की वजह से। अभी हाल ही में सुशांत के मामले को ही ले लीजिए जिसमें अभिनेता के फांसी लगाने की क्या वजह है वह ही स्पष्ट नहीं हो पायी है। आज की खबर भी कुछ ऐसी ही है जिसमें यह साफ देखा जा सकता है। मात्र 20 की उम्र में ही बालक ने अपने को फांसी की सूली चढ़ा लिया।

जाने कहा का है मामला

यह घटना लक्खीबाग क्षेत्र की है। जहां 112 से सूचना मिलते ही मृतक (आयुष) उम्र 20 वर्ष पुत्र चंचल कुमार निवासी 250 लक्खीबाग थाना कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा अपने घर पर फांसी लगा ली है। परिजनों द्वारा उस व्यक्ति को इंद्रेश हाॅस्पिटल में ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया हैं। बताया जा रहा है कि मृतक बेरोजगार था, ना वक्त हेाने के कारण पंचायत नामा की कारवाई कल की जाएंगी।

 

Exit mobile version