Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सॉन्ग नदी से बरामद हुई अज्ञात युवक की लाश… देखिए पूरी रिपोर्ट

­ज्योति यादव, डोईवाला

–डोईवाला से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार केशवपुरी कूड़ेदान से नीचे खत्ते के पास प्राचीन शिव मंदिर स्थित सॉग नदी मे एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 46 वर्ष बताई जा रही है का शव मिलने की सूचना शाम 6:30 बजे स्थानीय निवासी द्वारा प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डोईवाला चीता पुलिस मौके पर पहुंची ।
नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण स्थानीय लोगों की मदद व पुलिस बल के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
व पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, अभी युवक की कोई पहचान नहीं हो पाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Exit mobile version