Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

देहरादून। शानिवार को रायवाला व कांसरों के बीच अज्ञात शव मिलन से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली की रायवाला व कांसरो के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर थाना थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर अज्ञात शव घटना की जानकारी ली। शव के पास से कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। शव की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मौत का कारण ट्रेन दुर्घटना बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति नेपाली मूल का होना प्रतीत हो रहा है।

Exit mobile version