Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन, कहा सरकार वापस ले किसानों पर किए गए मुकदमे, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

ज्योति यादव,डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला उत्तराखंड ने किया धरना-प्रदर्शन उत्तराखंड प्रदेश सरकार द्वारा किसानों पर किये फर्जी मुकदमे को लेकर आज डोईवाला गन्ना समिति में बैठकर कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

जिससे दो साल पूराने मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा अब किसानों को अवगत कराया जा रहा है जबकि तीन कृषि कानून प्रधान मंत्री भारत सरकार द्वारा वापस लेने के साथ किसानों पर किये मुकदमे भी वापस लेने की घोषणा की गई थी लेकिन उत्तराखंड प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय व भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है जिसकी संयुक्त किसान मोर्चा घोर निन्दा करता है किसानों की मांग करते हुए कहा यदि किसानों के ऊपर लगे मुकदमे जल्द वापसी नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन होगा।

इस मौके पर बलवीर सिंह, सुरेंद्र खालसा, मनोज नोटियाल, सुरेन्द्र राणा, जितेंद्र कुमार, उमेद बोरा जाहिद अंजुम, भगवान सिंह, हरबंस सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version