Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत वाटिका निर्माण हेतु शहीदों व पूर्व सैनिकों के आंगन से मिट्टी की गई एकत्रित

ज्योति यादव, डोईवाला। “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत वाटिका निर्माण हेतु डोईवाला नगर पालिका के सहयोग से भानियावाला में शहीद गजेंद्र चौहान और पूर्व सैनिकों के आंगन से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के वीर सपूतों का बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा।

नगर पालिका सफाई निरीक्षक सचिन रावत अभियान के तहत नागरिकों को पंचप्रण के अंतर्गत राष्ट्रीय हित में राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई, उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वालों सैनिकों का सम्मान हमेशा करना चाहिए।

इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह नेगी,नीलम नेगी, रीता नेगी, बीना अमोली, बीना बिष्ट, शशि लखेड़ा, भगत सिंह राणा, डी डी तिवारी, वीरेन्द्र कृषाली, सोहन सिंह नेगी, अजय रावत, हिमांशु राणा, गुड्डू मिश्रा, विनीत मनवाल,गणेश रावत, गीता बिष्ट, गणेश उनियाल, सचिन रावत, तपस, अमित, ज्ञान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्म सिंह, कृषाली, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version