Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रेल रोको आंदोलन के तहत, डोईवाला रेलवे स्टेशन पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Under Rail Roko Andolan, strong demonstration of farmers at Doiwala railway station

ज्योति यादव डोईवाला:आज डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में आहूत रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने डोईवाला रेलवे स्टेशन पर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। स्टेशन परिसर में धरना देकर सरकार की किसान विरोधी आलोचना की। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार किसानों की समस्याओं के निदान के प्रति संवेदनशील नहीं है केंद्रीय राज्य मंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैI प्रदर्शन में सुरेंद्र खालसा, तजेंदर सिंह, फुरकान अहमद, हेमा पुरोहित, जाहिद अंजुम, गौरव सिंह, मनोज नौटियाल, उमेद बोरा, जसवीर सिंह, अश्विनी त्यागी आदि तमाम किसान शामिल हुएI

Exit mobile version