Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, छह घायल

axcident dehradun

देहरादून: आशारोड़ी के निकट कार खाई में गिरने से चालक और एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया है। क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के महाराणा प्रताप मार्ग, सुभाष नगर में रहने वाले राकेश मंदोला अपने भाई मदन मोहन मंदोला और गोपाल कृष्ण मंदोला के साथ गुरुवार को कार बुक कर सहारनपुर की तरफ से देहरादून आ रहे थे। कार में मदन मोहन मंदोला की पत्नी सुशीला मंदोला और गोपाल कृष्ण मंदोला की पत्नी लीला मंदोला भी सवार थीं। कार विवेक कुमार निवासी संगम विहार दिल्ली चला रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आशारोड़ी के निकट वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी। इसी कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद कार के अंदर फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला।

Exit mobile version