Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मामा गिरफ्तार

देहरादून। गत 30 अक्टूबर को थाना रायपुर निवासी महिला ने अपनी बेटी के 29 अक्टूबर को बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना रायपुर में रिपोर्ट देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
रिपोर्ट की आधार पर गुमशुदा की तलाश जारी कर दी गई। जिसके अंतर्गत परिजनों की उपस्थिति में गुमशुदा को ग्वालियर मध्य प्रदेश से उसके रिश्ते के मामा अरुण चौहान पुत्र शिवराज सिंह चौहान निवासी नैनागढ़ रोड सिद्धार्थ कॉलोनी मुरैना थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना मध्य प्रदेश उम्र 27 वर्ष के साथ शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। मां एवं बरामद बेटी के बयान के आधार पर गुमशुदा का नाबालिग होना व मामा के द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करना साबित हुआ है। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में परिजनों ने आज मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। आरोपी पीड़िता की मां के चाचा का बेटा है।

Exit mobile version