Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लावारिस पालतू गाय का थाना रानीपोखरी पुलिस ने कराया उपचार और ऑपरेशन कामधेनु के तहत किया लोगो को किया जागरूक

ज्योति यादव, रानीपोखरी। वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन कामधेनु के तहत आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून के आदेशानुसार एवं उक्त ऑपरेशन के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी मसूरी नीरज सेमवाल के निर्देशन में “ऑपरेशन कामधेनु”के अंतर्गत थाना रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत लावारिस पीड़ित अवस्था में पड़ी गाय का पशु चिकित्सक से उपचार करवाया गया और उपचार के उपरान्त अन्य लावारिस गौवंस के साथ कृष्णा धाम गौशाला भनियावाला भेजा गया और स्थानीय जनता से किसी भी पालतू जानवर को सड़क पर लावारिस न छोड़ने, देख रेख करने, पंजीकरण करवाने को लेकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version