Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

UKMSSB का परिणाम जारी, मिले 59 चिकित्सक

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का परिणाम जारी
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने परिणाम जारी किया जिसमें राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों को मिले 59 डॉक्टर मिले। बोर्ड ने 46 प्रोफेसर, 61 एसोसिएट प्रोफेसर और 02 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रोफेसर पद पर 21 और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 38 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि उक्त विज्ञप्ति के तहत 12 से 21 अक्टूबर के बीच साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

Exit mobile version