Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लक्‍सर में दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत; एक की हालत गंभीर

policehrd laksar

संवाद सूत्र, लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ा गांव में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी गई। इसमें 27 वर्षीय जैकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे 17 वर्षीय दीक्षित की हालत गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक आज सुबह जैकी व बुआ का बेटा एक साथ जा रहे थे ठीक इसी समय घात लगाकर 5 लोगो ने हमला किया। इसमे जैकी की मौत हो गई है जबकि बुआ का बेटा व भाई घायल है।गांव के ही 5 लोगो पर घटना को कारित करने का आरोप है। मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा रहे हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा कोतवाली पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।मामले में डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने हरिद्वार पुलिस को घटना में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।

Exit mobile version