Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

ट्रांसफार्मर से झुलसे दो युवक

ऋषिकेश। शुक्रवार रात भैरव मंदिर के पीछे ट्रांसफार्मर के पास दो लोग झुलस गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की बिजली विभाग से कहकर बिजली की लाइन कटवाई। मौके पर दो लोग ट्रांसफार्मर से झुलस हुए पाए गए। जिनको पुलिस ने व स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण उनको कोरोनेशन अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान संजीत पुत्र मुंशीराम मैसेज भैरव मंदिर के पीछे ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष, किशन पुत्र नेपाली निवासी गढ़वाल बेकरी के पास ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष।

Exit mobile version