Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

रुद्रपुर/हल्द्वानी। सोमवार बीती देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रपुर हल्द्वानी रोड पर बस व बोलोरो जीप की भिड़ंत में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।सोमवार देर रात पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए इस हादसे में बुलेरो सवार हल्द्वानी के रहने वाले थे। जो कि रुद्रपुर से देर रात हल्द्वानी लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर रुद्रपुर से हल्द्वानी को आ रहे बोलेरो वाहन को सामने से आ रही निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी के देवलचौड़ निलियम कॉलोनी निवासी मोहित अधिकारी (28) तथा जगदंबा नगर साकेत कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ राहुल टाकुली (27) के रूप में हुई है। जबकि घायल फुलवा निवासी रविंद्र जलाल है। बताया जा रहा है बोलेरो अल्मोड़ा कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल की थी। तीनों युवक अपने एक साथी को छोड़ने के लिए रुद्रपुर की तरफ गए थे वापसी के दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

Exit mobile version