Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

देहरादून। रविवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलस गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
रविवार रात सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सागर (27) और अनुज चौहान (26) घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। लोगों की मदद से उन्हें हरबर्टपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शंकरपुर गांव का एक अन्य युवक हेमंत शर्मा बाल बाल बच गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version