Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून मणिमाई मंदिर हाईवे पर कार की टक्कर से दुपहिया वाहन सवार हुए गंभीर रूप से घायल…

ज्योती यादव,डोईवाला। सोमवार करीब 3 बजे के आस पास दो पहिया वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए

जानकारी के अनुसार एक सफेद होंडा कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी बाइक सवार अख़लिम व परवेज़ को टक्कर इतनी तेज लगी की बाइक आगे चल रही स्कूटी से तेजी से जा टकराई

होंडा कार में सवार हसीन अहमद व हाजी अहमद का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है बाइक वाले लड़कों ने स्कूटी को टक्कर मारी थी।

वही स्कूटी  सवार अंशु व राधा दोनों महिलाएं जो की अपनी स्कूटी से देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही थी का कहना है कि हमें पीछे से बाइक ने टक्कर मारी जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह घिसड़ती  हुई काफी दूर जा गिरी जिससे उन्हें काफी गंभीर छोटे पहुंची हैं।

वही बाइक सवार युवकों का कहना है कि पीछे से कार बाइक से टकराई तो बैलेंस बिगड़ने के कारण हम स्कूटी से जा टकराए।

जिससे बाइक और स्कूटी सवार कई लोग घायल हो गए हाईवे पर दुर्घटना होते ही लोग दौड़ पड़े और आपातकालीन वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

मणि माई मंदिर डोईवाला हाईवे पर देहरादून की ओर से आ रही कार ने अनियंत्रित और तेज गति से आगे चल रही बाइक को पहले टक्कर मारी और बाइक टक्कर लगने के बाद आगे चल रही स्कूटी से टकराई दोनों दो पहिया वाहनों में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे जो बुरी तरह घायल हो गए।

 दुर्घटना होने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था और कुछ दूर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी।

डोईवाला चिता पुलिस से वीर सिंह व धीरज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए सभी को उपचार के लिए भिजवाया। घायलों को डोईवाला सरकारी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

Exit mobile version