Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा नगर निकाय चुनाव में दो मजबूत दावेदार….  

ज्योति यादव,डोईवाला। आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा से नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद पर दो सबसे मजबूत दावेदार ईश्वर चंद अग्रवाल और नरेंद्र सिंह नेगी अपनी दावेदारी कर रहे हैं ईश्वर चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के छोटे भाई हैं ईश्वर चंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई पदों पर रहे हैं अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक का आशीर्वाद मिला तो उनका नगर पालिका अध्यक्ष पद डोईवाला का टिकट पक्का है, ईश्वर चंद अग्रवाल ने  नगर पालिका डोईवाला का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की पूरी मनसा है अगर पार्टी टिकट देती है तो  मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और जीत भी पक्की होगी।

वहीं दूसरी और भानियावाला के नरेंद्र सिंह नेगी जो कि वर्तमान में भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष का पद संभाल रहे है नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी कर रहे हैं नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भानियावाला में प्रधान पद पर चुनाव लड़ा और विजय  हुई,  पार्टी ने मुझ पर भरोसा करके डोईवाला नगर मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी हुई है  अगर मुझे पार्टी की ओर से नगर पालिका  अध्यक्ष पद का टिकट मिलता है तो डोईवाला  सीट पर भाजपा की विजय हासिल होगी।

Exit mobile version