Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अनियंत्रित कार की चपेट में दो मासूम भाई–बहन हालत गंभीर…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज केशवपुरी डोईवाला दोपहर मे लगभग 2 से 3:00 के बीच  एक दुखद घटना सामने आई। जिसमे घर के बाहर दो भाई बहन खेल रहे थे जिनको अनियंत्रित सेंट्रो कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे दोनो मासूम जिसमें से लड़की संजना की उम्र महज 4 वर्ष और लड़का आयुष की उम्र 8 वर्ष पिता लेखराज निवासी केशवपुरी बस्ती बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पास की ही दुकान से खाने पीने का सामान खरीद कर ला रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही कार की चपेट में दोनों बच्चे आ गए। कार की चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। दोनो बच्चे गंभीर स्थिति मे जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल मे भर्ती है। जिनका उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा दोनो की स्थिति बेहद ही गंभीर बताई जा रही है ।

दोनों बच्चों के अभिभावकों ने आज डोईवाला कोतवाली में ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है और उनकी मांग है जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए और उनको इंसाफ दिलवाया जाए । पुलिस ने

अपराधी ड्राइवर को मौके से अपनी हिरासत में ले लिया है और अभिभावकों को दिलासा दिलाते हुए कहां है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करेगा और ड्राइवर का मेडिकल भी करवाया जायेगा ।

Exit mobile version