Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में आजकल कोरोना का संक्रमण फिलहाल धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। शुक्रवार को 349 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। 242 मरीज स्वस्थ हुए और आज दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 61915 के पार पहुंच गया है। इनमें से 56771 मरीज स्वस्थ हुए। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3634 हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से कुल 1011 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version