Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Truck Fell Into A Deep Gorge : देवप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, शव बरामद

Truck Fell Into A Deep Gorge

Truck Fell Into A Deep Gorge

Truck Fell Into A Deep Gorge : श्रीनगर : पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से एक शव बरामद किया है.

Truck Fell Into A Deep Gorge : सुबह एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास अल सुबह एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से एक शव बरामद किया. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कितने लोग सवार थे. फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं घटना तीन बजे अल सुबह की बताई जा रही है.

Exit mobile version