Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जगह जगह निकाली गई तिरंगा रैली…

ज्योति यादव,डोईवाला। आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जिसमें अपनी भागीदारी देते हुए क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों द्वारा शनिवार को जगह जगह तिरंगा रैली निकाली गई।

सैनिकों द्वारा क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें जवान भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री ने ग्राम घमंडपुर के छात्र छात्राओं के एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर निकाली तिरंगा रैली। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

रैली में जनप्रतिनिधियों समाजसेवी क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया, रैली जूनियर हाई स्कूल से होते हुए पूरे गांव की गलियों में और देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई।

वहीं दूसरी और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा रेली का आयोजन किया गया। जिसमें भाजयुमो के नगर मंडल एवं माजरी मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित थे, रैली थानों तिराहे से शुरू होकर माजरी चौक पर समाप्त हुई। जिसमें युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, रैली का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी द्वारा किया गया।

साथ ही क्षेत्र के कई स्कूलों द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ो बच्चो ने प्रतिभाग किया। रैली का उद्देश जनता को देश के प्रति उनके कर्तव्यों का पालन करवाना था और हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगे भी जरूर लगाएं।

Exit mobile version