Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि….!

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला विधानसभा के क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम देहरादू के वार्ड नंबर 100 नथुवावाला में पार्षद स्वाति डोभाल के निवास पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया गया।

रविवार को पीएम मोदी ने अपनी मन की बात कही, जिसको क्षेत्र के हर बूथ लेवल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल ने कहा कि अटल ने हमेशा राष्ट्रीय हितों के लिए कड़े फैसले लिए, अंतरराष्ट्रीय दबाव होते हुए भी उनके समय में किया गया परमाणु परीक्षण इसका उदाहरण है। कहा की आज मन की बात कार्यक्रम के तहत पूर्व पीएम वाजपेई की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।

कार्यक्रम संयोजक हर्षमणि बिजलवान, नामित पार्षद स्वर्ण सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष आशीष भट्ट, श्रीराम डंगवाल, रणवीर सिंह रावत, रमेश पैन्यूली, सुनीता पुंडीर, शकुंतला रावत, किशोरी लाल सकलानी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version