Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

महानायिका प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी को दी गई श्रद्धांजलि….

ज्योती यादव, डोईवाला। लक्ष्य उत्तराखण्ड की टीम द्वारा लोधी समाज की गौरव,1857 क्रांति की महानायिका प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी, अमर शहीद वीरांगना महारानी अवन्तिबाई लोधी के 193वें जन्मदिन के उपलक्ष में ग्राम कुड़कावाला के शिवमन्दिर प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी को समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनकी वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनको एक अमर शहीद वीरांगना के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर लक्ष्य महासचिव दीप चंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम लोधी, सोहन सिंह लोधी, भरत सिंह लोधी, टिंकू लोधी, बद्री नाथ लोधी, रजत लोधी , राहुल लोधी , हर्षित लोधी, वेद प्रकाश लोधी, अशोक कुमार लोधी,शिव मंदिर पुरोहित और समाज के बुद्धिजीवी व्यक्तिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version