Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आज आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया “ईसीसी डे”।

ज्योति यादव,डोईवाला। आज कुडकावाला,हंसूवाला व प्रेमनगर आंगनवाड़ी केंद्रों पर ईसीसी डे मनाया गया। जिसमें अभिभावकों को बच्चों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में कराई जा रही है गतिविधियों के विषय में बताया गया एवं अभिभावकों से भी कई गतिविधियां कराई गई।

गतिविधि के माध्यम से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास के विषय में जानकारी दी गई जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेक्टर दूधली केप टाउन एरिया की आंगनबाड़ियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों और अभिभावकों को आंगनबाड़ी की ओर से जलपान भी कराया गया। वह आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा अभिभावकों को ईसीसी लिंक से जोड़ा गया ताकि बच्चों की गतिविधियों पर रेक देख की जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम नगर सेकंड आनंदमई अंशु वाला,परमजीत कौर चांदमारी, हरजिंदर कौर,कोमल,किरण, अरुणा बिष्ट, लक्ष्मी जोशी आदि कई आंगनबाड़ी कारकर्तियां सम्मिलित रही।

Exit mobile version