Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आज पूरे प्रदेश में मिले कोरोना संक्रमित

corona virus dehradun

देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 388 संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें सर्वाधिक मामले 121 राजधानी देहरादून में मिले। बुधवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं आज पांच लोगों की मौत हुई। 270 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 63585 हो गया है, जबकि इनमें से 58221 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3818 हैं। अब तक कुल 1038 लोगों की प्रदेश में कोरोना से मौत हो चुकी है।

Exit mobile version