Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आज डोईवाला नगर चौक के साथ विभिन्न स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का किया पुतला दहन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज डोईवाला नगर चौक पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के घृणित कार्य के लिए खिलाफ कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया उत्तराखंड की पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी महिला का अपमान सहन नहीं करेगी। नगर चौक के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस पार्टी का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश देखा गया वह पुतला दहन किया गया।

पुतलाफूंकने वालों में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल मंडलमहामंत्री रविंद्र बेलवाल मंडल महामंत्री नौटियाल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी आदेश पवार कोमल देवी पूनम तोमर राममूर्ति ताई कृष्णा तड़ियाल सुरेश सैनी मनोज कांबोज सुबोध नौटियाल सुंदर लोधी विनीत मनवाल, अंकित काला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version