Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

एक किलो चरस सहित तीन तस्कर दबोचे

लोहाघाट। पुलिस की मुस्तैदी के चलते लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 30 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता पाई है। चरस तस्करो द्वारा चरस की तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे बोलेरो जीप को भी पुलिस द्वारा पकड़ कर सीज किया गया है।
खूनाबोरा से 300 मीटर लोहाघाट की ओर बोलेरो संख्या यूए04डी7286 में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दीपक खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी खर्क खलखड़िया, नवीन चंद्र खर्कवाल पुत्र देवकी नंदन खर्कवाल निवासी खर्क खलकड़िया व हैदर अली पुत्र जाबिर अली निवासी खर्क खलकड़िया शामिल हैं। पुलिस को दीपक के पास से 520 ग्राम, नवीन के पास से 260 ग्राम व हैदर अली के पास से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार कर खटीमा व अन्य मैदानी इलाकों में महंगे दामों में बेचते हैं।

Exit mobile version